(DELHI, India)
आप नेता मनीष सिसोदिया, पार्टी के दिल्ली संयोजक आशुतोष और राज्य इकाई के सचिव दिलीप पांडेय पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से अभियान की शुरूआत करेंगे। पार्टी ने अगले पखवाड़े में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का निर्णय किया है । आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बाद फिर जनता से उन्हें सत्ता में लाने का आग्रह किया है। इस बार दिल्ली की जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए केजरीवाल 50 सीटों की मांग कर रहे हैं। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरफ से जारी संदेश वाले हस्ताक्षर फॉर्म को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वितरित करेंगे जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव कराने के कारणों का जिक्र है। केजरीवाल के इस वर्ष फरवरी में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से यहां कोई सरकार नहीं है। अभियान का उद्देश्य पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों की तरह लोगों से संपर्क बढ़ाना है। पार्टी लोकसभा चुनावों के दौरान खुद को लोगों से नहीं जोड़ पाई। लोकसभा चुनावों में पार्टी को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।