आरएएस प्री पर्चा लीक मामले में आज फिर होगी हबीब खान गौरान से पूछताछ,
(Rajasthan, India) आरएएस प्री 2013 पर्चा लीक मामले में एसओजी आज दोपहर तीन बजे बाद आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गौरान से पूछताछ करेगी। एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा गौरान से पूछताछ करेंगे। वही अहमदाबाद की प्रिटिंग प्रेस के मालिक को भी तलब किया गया है। एसओजी सूत्रों के मुताबिक दोनों से पर्चा लीक मामले में पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में एसओजी पहले भी गौरान से पूछताछ कर चुकी है। एसओजी के मुताबिक, किसी कारण से गौरान उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें इसका स्पष्टीकरण भिजवाना होगा और उपस्थित होने की अगली तारीख भी बतानी होगी। वही आरपीएससी के निलंबित वरिष्ठ लिपिक को लंबी पूछताछ के बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।