(DELHI, India)
राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने बताया कि अक्तूबर में 2,375 पीजीटी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और दिसंबर तक उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जनवरी 2015 में 9,439 टीजीटी शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित कर मार्च तक उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने परवेज हाशमी के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि 16 जुलाई 2014 की स्थिति के अनुसार, शिक्षा निदेशालय के तहत स्कूलों में पीजीटी के स्वीकृत पद 10,856 हैं जिसमें से 2375 पद रिक्त हैं। टीजीटी (भाषा) के 29,448 स्वीकृत पदों में से 9439 पद रिक्त हैं। टीजीटी (विविध) के 17215 स्वीकृत पदों में से 7733 पद रिक्त हैं। रिजिजु ने बताया कि प्रत्यक्ष भर्ती कोटे के तहत इन रिक्त पदों को भरने के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को मांग पत्र भेज दिया गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।