जयपुर के जालूपुरा थाना इलाके में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़,
(Jaipur, Rajasthan) राजधानी जयपुर देहव्यापार का गढ बनता जा रहा है। पिछले दो महीने में पुलिस ने शहर के पॉश इलाकों में आधा दर्जन से भी ज्यादा कार्रवाईयां कर अनैतिक व्यापार का भांडाफोड़ किया है। इसी कड़ी में जालुपुरा थाना पुलिस ने भी एक होटल में छापा मारकर वेश्यावृत्ति के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक दलाल दम्पति और चार युवतियों के साथ ही एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि जालुपुरा के अपूर्वा होटल में वेश्यावृत्ति के लिए कुछ युवतियों को लाया गया है। इस पर पुलिस ने होटल में एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। सौदा तय होने पर इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से दलाल दम्पत्ति मोहम्मद गुलजार और उसकी पत्नी रेहाना के अलावा चार युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आई तीन युवतियां पश्चिम बंगाल और दो गुडगाँव की रहने वाली हैं। दलाल दंपत्ति की रेहाना पहले भी वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। पूछताछ में सामने आया है कि दलाल दंपत्ति इन युवतियों को अलग-अलग होटलों में ले जाकर इनसे वेश्यावृत्ति करवाते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।