(Udaipur, Rajasthan)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज उदयपुर संभाग के दौरे पर पहुंच जाएगी। राजे शुक्रवार को उदयपुर में राज्यस्तरीय स्वतत्रंता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। शुक्रवार को मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी परिसर में मुख्यमंत्री की ओर से राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी भामाशाह योजना को भी लॉन्च किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजे जयपुर से रवाना हो चुकी है और यहां से वे राजसमंद के चारभुजा पहुंचेगी। जहां मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। शनिवार को मुख्यमंत्री राजसमंद में देबारी चैराहे पर आजीविका कौशल कार्यक्रम के तहत स्किल डवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन करेगी और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।