(Bayana, Bharatpur)
भरतपुर के पंछी का नगला मलाह के पास आज सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अटल बंद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और लोगों ने मृतक की पहचान कराई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कच्चा कुंडा निवासी राजेंद्र के रुप में हुई है। मृतक के भाई ने भी उसकी पहचान की और कहा कि राजेंद्र दो दिन पूर्व घर आने की कहकर निकला था और उसके बाद से घर नहीं आया। इस दौरान उन्होंने संबंधियों से भी पूछताछ की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है..........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।