स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार झारखण्ड में हाई अलर्ट - पुलिस मुख्यालय ने जारी किये निर्देश
(BIHAR, India) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने भारत नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी
है। बिहार में महाराजगंज की भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमा पर जगह-जगह जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। आजादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के मौके पर सुरक्षात्मक कार्रवाई के मद्देनजर आन्तरिक सुरक्षा कड़ी करने के साथ सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल को जोड़ने वाले रास्तों पर जांच और सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। भारत नेपाल का सोनौली सीमा काफी संवेदनशील माना जाता है। महाराजगंज के भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की पहली बटालियन के कमांडेंट के एस बनकोटी के मुताबिक सभी आने जाने वाले वाहनों और लोगों की और उनके सामानों की जांच की जा रही है। सीमा पर सीसीटीवी कैमरे से हर आने जाने लोगों पर नजर रखी जा रही हैं और जांच में डाॅग स्क्वाॅयड की भी मदद ली जा रही है........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।