(BIHAR, India)
कोसी का कहर थमने के बाद अभी प्रशासन ने राहत की सांस भी नहीं ली थी की पश्चिमि बिहार में भारी बारिश के बाद उफान पर आयी नदियां फिर से कहर बरपाने की ओर अग्रसर हैं। प्रशासन ने बाढ़ को लेकर पश्चिमी बिहार के लिये फिर से अलर्ट जारी किया है।ये अलर्ट आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किया गया है। भोजपुर के कई इलाकों में गंगा के उफान से बाढ़ का खतरा लोगों को सताने लगा है, उफान इतना तेज़ है की सैकड़ों फीट जमीन सहित कई गाँव कटाव के कारण गंगा में विलीन हो चुके हैं, आरा से सटे बडहरा प्रखंड के कई गाँव आज बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त हैं ,लोगों को पिछले साल के बाद का दृष्य सामने दिखने लगा है ,गंगा का पानी कई गाँव को अपने चपेट में ले चुका है ,वहीं भोजपुर जिले में मौजमपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अस्तित्व भी मिटने के कगार पर आ चुका है,प्लांट की चारदीवारी कटाव के कारण गंगा में कब विलीन हो जाय ये कहना मुश्किल है ,दो दिनों के कटाव में सैकड़ों फीट जमीन गंगा में विलीन हो चूकी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।