स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी दिल्‍ली में कड़ी सुरक्षा
(DELHI, India) प्रधानमंत्री को अनेक आतंकवादी संगठनों से सुरक्षा संबंधी खतरे के मद्देनजर इस बार सुरक्षा और कड़ी की गई है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 10,000 सुरक्षाकर्मी किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए गिद्ध दृष्टि से निगरानी रखेंगे। स्थानीय पुलिस के करीब 5,000 जवानों के अलावा पुलिस के विशेष और सुरक्षा प्रकोष्ठों को भी सुरक्षा इंतजाम में लगाया जाएगा वहीं यातायात पुलिस वाहनों की सुगम आवाजाही की जिम्मेदारी संभालेगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक पुख्ता सुरक्षा योजना तैयार की गई है और हम किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। आम जनता से सहयोग करने का अनुरोध है। अधिकारियों ने कहा कि 17वीं सदी के मुगलकालीन किले के पास ऊंची इमारतों पर एनएसजी के शार्पशूटर तैनात रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।