प्रदेशभर में दिखा जश्न ए आजादी का रंग, जिलेवार मंत्रियों और जिला कलक्टर ने  फहराया तिरंगा
(Digod, Kota) आज सुबह से देश और प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कोटा में भी आजादी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के उम्मेदसिंह स्टेडियम में हुए जिलास्तरीय समारोह में कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड दल की सलामी ली। इस मौके पर विधायक हीरालाल नागर और चंद्रकांता मेघवाल भी मौजूद थे। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया.....चित्तौड़गढ़ में स्वाधीनता दिवस बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड और स्कूली बच्चों की परेड की सलामी ली। वही एडीएम ने राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ा। इस मौके पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 से अधिक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद समारोह के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम और व्यायाम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और जिला प्रमुख सुशीला जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे....68वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागौर के राजकीय स्टेडियम में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जहां सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने झंडारोहण कर समारोह की शुरूआत की। इसके बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने स्टेडियम में मार्चपास्ट की सलामी ली और समारोह में एडीएम सुरेश चंद्र ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर निजी और सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं की ओर से शारीरिक प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई.........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।