कल उदयपुर से होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज,
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर संभाग के दौरे के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी सरकार के साथ आज से उदयपुर संभाग के दौरे पर है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम ही उदयपुर पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद आज रात तक मंत्री और अन्य प्रमुख अधिकारी भी उदयपुर पहुंच जाएंगे। सीएम और मंत्री का 16 अगस्त से संभागीय दौरा शुरू हो जाएगा। जो ग्यारह दिन तक चलेगा। गुरूवार शाम सीएम राजे ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर स्थित सहेलियों की बाडी में राज्यपाल की ओर से दिए जाने वाले एट होम कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वही आज मुख्यमंत्री ने महाराणा भोपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण किया। भरतपुर और बीकानेर संभाग के बाद उदयपुर तीसरा संभाग दौरा है। जहंा वे आमजन से सीधे सीधा संवाद करेगी। उदयपुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिलों में मंत्री जनता से सीधे मुखातिब होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।