उमर को उम्‍मीद, एएफएसपीए हटाने के विरोधी हालात को समझेंगे
(JAMMUandKASHMIR, India) उमर ने यहां बख्शी स्टेडियम से अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा कि एएफएसपीए हटाने का विरोध कर रहे लोग समझेंगे क्योंकि राज्य में हालात खासे सुधरे हैं। उन्होंने कहा कि वक्त बवक्त एएफएसपीए मुद्दा उठाने पर सवाल किए जा रहे हैं जब वह इसे हटाने पर केन्द्र को रजामंद करने में कामयाब नहीं रहे। उमर ने कहा कि नाकामी से हमारी कोशिश रूकनी नहीं चाहिए। हम एक बार नाकाम हो सकते हैं, दो बार हो सकते हैं, लेकिन जब हम कोशिश जारी रखते हैं, हम कामयाब होंगे। उन्होंने राज्य में पिछले साढ़े पांच साल के दौरान सुरक्षा स्थिति में सुधार का खास तौर पर जिक्र किया और कहा कि उग्रवाद संबंधी घटनाओं में 80 फीसद की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों से तमाम स्कूल और अस्पताल खाली करा लिए गए हैं। 1000 निजी इमारतें, 300 सरकारी इमारतें, 40 होटल और 30 औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा बलों के कब्जे से निकाला गया है।
उमर ने कहा कि पिछले 6 साल के दौरान जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी वारंट की संख्या में 40 फीसद की कमी आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।