(MAHARASHTRA, India)
राणे ने कहा, ‘अगर उद्धव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो मैं उनसे टक्कर लूंगा और वह जहां कही से भी चुनाव लड़ते हैं, मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा। मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि वह बुरी तरह हारें।’ वह एक समारेाह से इतर कोल्हापुर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। राणे ने कहा कि यह हास्यास्पद बात है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं जबकि उनकी किसी विधानसभा क्षेत्र में पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘उद्धव महाराष्ट्र के सीएम बनने का सपना देखते हैं। उनका यह सपना हास्यास्पद है। वह सरपंच बनने लायक भी नहीं हैं। कल को राखी सावंत भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगेंगी।’ उन्होंने कहा कि उनके पिता नारायण राणे ने उनसे कानकावली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी करने और क्षेत्र में लोगों से संपर्क करने के लिए कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।