प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनावों की घोषणा, सभी दल हुए सक्रिय,
(Rajasthan, India) राजस्थान में चार विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 13 सितम्बर को उपचुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविन्द शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं के सूरजगढ़, भरतपुर के वैर, अजमेर के नसीराबाद और कोटा दक्षिण सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इन सीटों पर बीस अगस्त से 27 अगस्त तक नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 13 सितंबर को मतदान और 16 सितंबर को मतगणना होगी। शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों में 19 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार्य संहिता लागू हो गई है। शर्मा ने बताया कि सूरजगढ के 261 में से 42, वैर के 237 में से 96, नसीराबाद के 212 में से 66 और कोटा दक्षिण के 251 मतदान केन्द्रों में से 38 केन्द्र संवेदनशील हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सूरजगढ़ में 71.8 फीसदी, वैर में 68.96 फीसदी, नसीराबाद में 78 प्रतिशत और कोटा दक्षिण में 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। आपको बता दें कि सूरजगढ से संतोष अहलावत, वैर से बहादुर सिंह कोली, नसीराबाद से प्रोफेसर सांवरलाल जाट और कोटा दक्षिण से ओम बिडला के सांसद चुने जाने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।