जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर.......
(Bikaner, Bikaner) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां बीकानेर में जोर शोर से चल रही हैं। शहर के गली मोहल्लों में कान्हा की लीलाओं की झांकियां सज रही हैं। कहीं झांकियों सज रही है तो कहीं नन्हे मुन्हे बच्चे कन्हैया का स्वांग रच गोकुल की तस्वीर को सजीव कर रहे हैं और कान्हा की बाल लीलाओं का रूप धरकर स्वांग धर रहे हैं। वहीं, रोटरी क्लब संसथान की तरफ से ऐसे ही बालकों की एक स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बच्चांे ने कन्हैया और राधा के रूप रचे। इस मनमोहक स्पर्धा में बच्चांे ने आकर्षक पोशाकंे पहनी और प्रतीकात्मक रूप से बांसुरी की धुन पर कान्हा की भांति नृत्य भी किया। तो कोई कान्हा की माखन चोरी की लीला को सजीव कर रहे हैं। दूसरी और शहर के ख्यातिनाम तुलसी कुटीर मन्दिर और लक्ष्मीनाथ मंदिर में मेले सजने लग रहे हैं। रात्रि में इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमंे आकर्षक लीलाओं के साथ राजस्थानी संस्कृति की भी झलक भी देखने को मिलेगी। सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।