(BIHAR, India)
नंद में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। कहते हैं की कृष्ण की धुन अगर किसी को लगी तो फिर शायद उसे दुनिया में किसी की जरुरत नहीं रहती। कुछ ऐसा ही नजारा आज वृंदावन,द्वारका और बांके बिहारी ककके नगर में दिखाई दे रहा। यहां रहने वालों में कान्हा की धुन ऐसी लगी की मानो बस कान्हा और कुछ नहीं। हर तरफ कान्हा की मस्ती और भक्ति की धुन। तान ऐसी की सब कुछ भूलजाने का दिल करे।आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं की कृष्ण भक्त किस तरह से श्याम नाम की धुन लगा रहे हैं।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है पर इन तीन नगरों की जन्माष्टमी की तो बात ही निराली है। हेमंत सोरेन और जीतनराम मांझी ने भी प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी का शुभकामना दी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।