(JHARKHAND, India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अगस्त को झारखंड दौरे के दौरान दो घंटे रांची में रुकेंगे। एसपीजी के अधिकारियों ने रविवार को बैठक के दौरान जो ब्योरा दिया, उसके मुताबिक मोदी सुबह 11 बजे वायुसेना के विशेष विमान से यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर दोपहर बाद एक बजे वे यहां से रवाना हो जाएंगे। पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी की चार सदस्यीय टीम रविवार को रांची पहुंची। टीम ने सभा स्थल धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान और प्रस्तावित हाईकोर्ट परिसर में निर्माणाधीन हेलिपैड का निरीक्षण किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।