(Lucknow, UTTARPRADESH)
सूत्रों के मुताबिक सिंह ने सपा प्रमुख के आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद उनकी सपा में वापसी की अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में इस मुलाकात की वजह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हंगामा क्यों है बरपा, मुलाकात ही तो की है, चोरी तो नहीं की, डाका तो नहीं डाला। हमारे पारिवारिक सम्बन्ध रहे हैं। राजनीति में हम थे लेकिन हमारे सम्बन्ध राजनीतिक नहीं थे। सपा में वापसी की सम्भावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं शरीर और मन से टूटा हुआ व्यक्ति हूं। मुलायम सिंह जी से मुलाकात कोई नई बात नहीं है। वह मुझसे बड़े हैं। उन्होंने मुझे अतीत में बहुत प्रेम दिया है। वह जब भी बुलाएंगे तो आउंगा। हमारे बीच कोई दूरी नहीं है। मुलाकात के दौरान हुई बातों के बारे में पूछे जाने पर पूर्व सपा महासचिव ने कहा कि हमारे और उनके व्यक्तिगत सम्बन्ध हैं, राजनीतिक सम्बन्ध नहीं है। उनके निर्वहन के तहत नितान्त व्यक्तिगत बातें शिवपाल और अखिलेश की उपस्थिति में हुईं। उन बातों को सार्वजनिक करने का अधिकार मुलायम सिंह जी को है। अखिलेश को है, शिवपाल जी को है। एक क्षण, एक पल और एक दिन भी नहीं रहा जब हमारा और शिवपाल का सम्बन्ध विच्छेद हुआ हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।