बिहार में बाढ़ से स्थिति हुई गंभीर......13 जिले बाढ़ की चपेट में
(BIHAR, India) प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। कई और तटबंधों के टूटने से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सरकार ने आखिर माना कि 13 जिले बाढ़ पीड़ित हैं। सोमवार को पांच और जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया। अब बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 11 लाख पहुंच गई है। राज्य के 43 प्रखंडों के 582 गांवों में पानी फैल चुका है। सबसे खराब स्थिति नालंदा की है, जहां सात लाख लोग प्रभावित हैं।प्रशासन का कहना है कि सोमवार को बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार के अनुसार, जिन पांच नए जिलों में बाढ़ का पानी फैला है, उनमें पटना, गोपालगंज, शेखपुरा, अररिया और पूर्वी चंपारण शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।