भीलवाड़ा जिले के ढीकोला गांव में पशु चराने की बात को लेकर दो गुट हुए आमने - सामने
(Asind, Bhilwara) भीलवाडा जिले की शाहपुरा तहसील के ढीकोला गांव में चरागाह भूमि पर पशु चराने को लेकर दो गुट आमने- सामने हो गए। घटना से आक्रोशित एक गुट ने दूसरे गुट के मकानों में आग लगा दी। आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। गांव में तनाव की स्थिति के मध्यनजर अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है. शाहपुरा के एएसपी हर्श रत्नु, उपखंड अधिकारी कालूराम खौड सहित स्थानीय अधिकारी मौके पर मौजूद है। बंजारा जाति के चंदू बजारा और दूसरे गुट के कैलाश जाट के मध्य झगडा हुआ था। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।