(Bhadra, Hanumangarh)
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में छात्रसंघ चुनावों को लेकर हुई फायरिंग में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन छात्र घायल हो गये। घटना संगरिया के टिब्बी बस स्टैण्ड पर हुई जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के पांच छात्रों पर फायरिंग कर दी जिसमें दो छात्रों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ रैफर किया गया जहां दोनों गंभीर घायलों संदीप और अमनदीप की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को संगरिया के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद जिला चिकित्सालय पर छात्रों की भारी भीड़ देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है वहीं फरार आरोपियों की तलाश में संगरिया पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। संगरिया पुलिस के अनुसार मृतक छात्र हरियाणा के सिरसा जिले के जण्डावाला बिश्नोईयान व सक्ताखेड़ा के रहने वाले हैं जबकि फरार आरोपित भी हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला निवासी बताये जा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।