योजना आयोग को खत्म करना देश पर भारी पड़ेगा: चव्हाण
(MAHARASHTRA, India) चव्हाण ने कहा कि योजना आयोग को समाप्त करने जैसा हालिया फैसला देश पर भारी पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने ट्विट किया कि वित्तीय मामलों को खुली अर्थव्यवस्था के हवाले करना खतरनाक है। चव्हाण की यह टिप्पणी मोदी के उस ट्विट के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार लोगों से विचार जानना चाहती है कि योजना आयोग के स्थान पर नया संस्थान कैसा आकार लेगा। प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में कहा था कि उनकी सरकार छह दशक पुराने आयोग को समाप्त करेगी और एक नए थिंक टैंक की स्थापना करेगी जो अपनी प्रकृति में अधिक संघीय होगा। मोदी ने आज ट्विट किया कि अपने विचारों को साझा करने के लिए आप आमंत्रित हैं कि योजना आयोग के स्थान पर नया संस्थान कैसा आकार ले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।