सावन के बाद भाद्रपद में थमा बारिश का दौर, तापमान में हुई बढ़ोतरी
(Rajasthan, India) सावन महीने में प्रदेश में हुई अच्छी बारिश के बाद भाद्रपद महीना सूखा ही बीत रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार की बात करें तो भीलवाड़ा का कारिकाला और बाड़मेर के रामसर में तीस मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अधिकतर स्थानों पर तेज धूप और उमस से आमजन परेशान रहे और तापमान में चार से सात डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के कारण वातावरण में आई नमी भी सूरज के तीखे तेवर के बाद गायब हो गई और श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला रहा। जहां 40 दशमलव छह डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।