धौलपुर के मुर्दाघर में बदले शव, गुस्साएं लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट और कोतवाली थाने पर किया हंगामा
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखे दो शव बदले जाने की सूचना के बाद हंगामा हो गया और परिजनों ने कलक्ट्रेट और कोतवाली थाने पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और जिला कलक्टर से कार्रवाई की मांग की। लोगों का हंगामा बढ़ता देख जिला कलक्टर ने एडीएम शिवचरण मीणा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी दो दिन में जांच रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंप देगी। वही मामले में एसपी हरेंद्र कुमार ने जांच अधिकारी एएसआई रामबाबू को लाइन हाजिर कर दिया है। वही चिकित्सक को जांच रिपोर्ट आने तक एपीओ किया गया है। पुलिस के अनुसार अस्पताल के मुर्दाघर में दो अलग अलग हादसों में मरे हरजाल, चरनजीत और इब्राहिम उर्फ इब्बो के शव रखे हुए थे। मंगलवार को हरजाल का बड़ा भाई हरदेव शव लेने पहुंचा तो कोतवाली पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉक्टर ए के सेंगर ने हरजाल के बजाए उसको इब्राहिम का शव दे दिया। हरदेव ने शव गलने के कारण उसका अंतिम संस्कार चम्बल नदी के पास स्थित मुक्तिधाम में कर दिया। दोपहर में इब्राहिम के परिजन मुर्दाघर पहुंचे तो उन्हें शव बदलने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देर रात कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने मामले की दो दिन में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिला कलक्टर ने शव बदलने की घटना को भूलवश होने की बात कही है और जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही............

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।