सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आज चौथा दिन,
(Bagidora, Banswara) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बांसवाड़ा में जनसुनवाई कर रही है। घाटोल पंचायत समिति में मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को मौके पर ही दूर करने के लिए अधिकारियों को अहम निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री घाटोल की चार पंचायतों में जनसुनवाई करेगी। मुख्यमंत्री राजे आज बांसवाड़ा के मयूर मिल रेस्ट हाउस में जिले केविधायकों और सांसदों के साथ अधिकारियों से फीडबैक भी लेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में देवी मां के दर्शन किए और प्रदेश में अमन चैन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के बांसवाड़ा दौरे के दौरान चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी उनके साथ है। वही अन्य केबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और उच्च प्रशासनिक अधिकारी जिले की अन्य पंचायतों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं.......चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश के कई जिलों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उपजे तनाव पर कहा कि ऐसा होना गलत है। हनुमानगढ़ के संगरिया और जयपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए राठौड़ ने छात्रों से संयम बरतने को कहा है। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की बात भी कही......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।