(MAHARASHTRA, India)
दक्षिण मुम्बई में विशेष नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक्स सब्सटांसेज एक्ट अदालत के पीठासीन न्यायाधीश एम के गायकवाड़ को पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया गया। उनके अनुपयुक्त आचरण के बारे में एक कर्मी ने शिकायत की थी जिसमें प्राथमिक जांच में दम नजर आया। बंबई उच्च न्यायालय की पंजीयक शालिनी जोशी ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद 14 अगस्त को न्यायाधीश को निलंबित कर दिया गया। उच्च न्यायालय के सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि न्यायाधीश उसे बुरी नजर से घूर-घूर कर देखा करते थे। प्राथमिक जांच में अन्य कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता की बातों का समर्थन किया। इस माह के प्रारंभ में न्यायाधीश के विरूद्ध शिकायत की गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।