सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के चौथे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बांसवाड़ा में सुनी जनसमस्याएं
(Banswara, Rajasthan) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बांसवाड़ा में जनसुनवाई की। घाटोल पंचायत समिति में हुई जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने समस्याओं को मौके पर ही दूर करने के लिए अधिकारियों को अहम निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने घाटोल की चार पंचायतों में जनसुनवाई की। राजे ने बांसवाड़ा में विधायकों और सांसदों के साथ अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में देवी मां के दर्शन किए और प्रदेश में सुख शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के बांसवाड़ा दौरे के दौरान चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी उनके साथ है। वही अन्य केबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने बांसवाड़ा की अन्य पंचायतों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। राजसमंद जिले में सरकार आपके द्वारा अभियान के दूसरे दौरे में 12 ग्राम पंचायतों में शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ जनसुनवाई और औचक निरिक्षण कर रहै हैं। जन सुनवाईयो में जनता अपनी समस्याओ को लेकर पहॅुच रही है जिनका मौके पर निराकरण किया जा रहा है। वहीं कई समस्याओ के लिये 3 से 7 दिनो का समय देकर निराकरण का आश्वासन देकर पीडीत जनता को दिलासा दिया जा रहा है। इस दौरान पिपलांत्री के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच देवीलाल वैरागी की पट्टे देने की एवज में जनता से वसुली की शिकायते की। इस पर मंत्री में सरपंच को लताड लगा कर अपनी जिम्मेदारीयो का निष्पक्ष निर्वहन करने की हिदायत दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री अरुण चतुर्वेदी ने चित्तौड़गढ़ की धनेठ, ओडूंद, बड़ोदिया और पांडोली का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। वही कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने राशमी की ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याएं सुनी। राशमी में 22 अगस्त को मुख्यमंत्री भी दौरा कर जनसमस्याएं सुनेंगी और स्थानीय मरमी माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।