(ASSAM, India)
इसके बाद उन इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम और नगालैंड के मुख्यमंत्रियों को फोन करके उनसे दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए कहा है। भीड़ रंगाजोन में पुलिस की कल की कार्रवाई का विरोध कर रही थी जिसमें कथित तौर पर लोगों को उनके घरों से बाहर खींचकर निकाला गया और उनकी पिटायी की गई। पुलिस ने गोलाघाट शहर के इरेंगपारा चरियाली में करीब एक हजार लोगों की उस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जो आग लगाने के लिए उपायुक्त कार्यालय और थाने की ओर बढ़ रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों इमारतों से 300 मीटर से भी कम दूर रह जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने गोलियां चलायीं जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।