(BIHAR, India)
निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा की दस सीटों हाजीपुर, छपरा, मोहिउद्दीनगर, परबत्ता, भागलपुर, राजनगर (एससी), जाले, मोहनिया (एससी), नरकटियागंज और बांका विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की गति धीमी है और 10 बजे तक 12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार विधानसभा की इन दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मतदाता इस बात का फैसला करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अभी भी कायम है या फिर 20 साल के बाद एकजुट हुए प्रदेश के दो कद्दवार नेता लालू प्रसाद और नीतीश कुमार कोई करिश्मा दिखाएंगे । हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद यह उपचुनाव इस प्रदेश में एक बड़ी राजनीतिक गतिविधि होगा जो अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले की राजनीतिक दिशा तय करेगा। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस को साथ लेकर ‘मंडल शक्ति’ का प्रतिनिधित्व कर रहे लालू और नीतीश की एकजुटता भाजपा को इस उपचुनाव में रोक पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं, इसका फैसला आज मतदाता कर देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।