(Rajasthan, India)
प्रदेश के अलग अलग संभागों में होने वाले दौरों की कड़ी में सरकार का तीसरा दौरा चल रहा है। भरतपुर और बीकानेर के बाद अब सरकार उदयपुर दौरे पर है। लेकिन कांग्रेस ने सरकार के इन दौरों को सारहीन बताया है। साथ ही उसे सरकारी पैसे का दुरूपयोग भी बताया जा रहा है। सरकार के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पिछले दौरों के दौरान सरकार के पास ढेरों शिकायतें आई थी। लेकिन सरकार ने न तो किसी समस्या का ठोस समाधान किया और न ही कोई श्वेत पत्र जारी किया है। ऐसे में दूसरे दौरे करने से कोई फायदा नहीं और ये पैसे की बरबादी है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।