सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आज पांचवां दिन, मुख्यमंत्री प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में करेंगी जनसुनवाई
(Dhariawad, Udaipur) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद तीन बजे प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी कस्बे में जनसुनवाई करेगी। वही मुख्यमंत्री का बड़ी सादड़ी में दौरे का भी कार्यक्रम है। शाम को मुख्यमंत्री निंबाहेड़ा का दौरा करते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। शुक्रवार को सीएम का चित्तौड़गढ़ के राशमी में जनसुनवाई का कार्यक्रम है। वही पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया आज उदयपुर के गोगूंदा के साहिरा और लोसिंग सहित 12 पंचायतों में जनसुनवाई कर रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान लसाड़िया की पंचायतों में जनसुनवाई कर रहे हैं। वही ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर डूंगरपुर में जनसुनवाई करने में व्यस्त है। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ बांसवाड़ा पंचायत समिति के ठिकरिया, भापोर, नवागांव, गणाऊ, लीमथान, झूपेल, सामरिया, बोरवट, टामटिया, भचड़िया, सागड़ोद, पाडीकला, सुरवानिया और सियापुर पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई कर रहे हैं। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना सज्जनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचातयों में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।