(BIHAR, India)
बाढ़ ने बिहार को अस्त व्यस्त कर दिया है। बिहार के 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और उम्मीद नजर नहीं आ रही की उन्हें राहत देने के लिये सरकार के पास कोई त्वरित उपाय हैं। नालंदा से जहानाबाद जिला को जोड़ने वाले मार्ग में परवलपुर पुल को पार करने के लिए लोगों को रस्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि पुल पर पानी का बहाव काफी तेज़ है। लोग आते जाते पुल में गड्ढा होने के कारण गिर जाते हैं लेकिन नालंदा से जहानाबाद को जोड़ने वाला यह पुल यात्रियों और ग्रामीणों के लिए भी जरुरी है। हालांकि नालंदा से जहानाबाद जाने के लिए और रास्ते भी हैं पर वह लम्बी दूरी के कारण काम में कम लिय़े जाते हैं। पुल पर खतरा बना रहता है इसेक बावजूद वहां पुलिस प्रशासन का कोई शख्स मौजूद नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।