प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया झारखंड को 6 परियोजनाओं का तोहफा.......
(JHARKHAND, India) झारखंड की राजधानी में जबर्दस्त बारिश के बीच भीगते हुए मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में बने मंच से ही छह परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर दिया। लेकिन जैसे ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाषण देने के लिए आगे बढ़े, लोगों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथों से इशारा कर मोदी-मोदी के नारे लगा रहे लोगों से शांत रहने को कहा। इसके बाद वहां मौजूद लोग थोड़े शांत हुए। इससे पहले विशेष विमान से रांची पहुंचे मोदी का रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल डॉ सैयद अहमद व सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान पहुंचे।रांची में सोरेन के खिलाफ हुई हूटिंग से कुछ दिनों पहले हरियाणा के कैथल में सूबे के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ मोदी की मौजूदगी में हूटिंग हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।