सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पाचंवे दिन सीएम ने की छोटी सादड़ी में जनसुनवाई
(Dhariawad, Udaipur) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री राजे का प्रतापगढ से छोटीसादडी उपखण्ड मुखयालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान छोटी सादड़ी जाते वक्त सियाखेड़ी, अम्बावली, जाखमिया और स्वरूपगंज में जोरदार स्वागत किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुलाबचंद कटारिया ने अपने दौरे में बदलाव किया। स्वास्थ्य कारणों के चलते कटारिया ने अब पंचायत स्तर के बजाय ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई करना शुरू कर दिया हैं। जिसमें एक ही जगह दो से तीन पंचायतों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इसी कडी में जनसुनवाई के पॉचवे दिन मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गोगुन्दा पंचायत समिति के चित्रावास गॉंव से अपने दिन की शुरूआत की। इस मोके पर कटारिया ने आमजन की समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण के लिये उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिये। कटारिया ने जनसुनवाई के दौरान चित्रावास गॉव के लिए एक 104 एम्बुलेंस देने की घोषणा की तो वहीं खुले में शोच् की समस्या को दुर करने के लिये सन 2018 तक सभी घरो में शौचालयों के निर्माण की भी बात कही। कटारिया ने पेयजल योजना के लिये क्षेत्र में चार करोड की योजना बनाकर प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर कटारिया ने साफ किया कि वो इस तरह की जनसुनवाई के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि ये जनसुनवाई नियमित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों को करनी चाहिये। एकीकरण और समानीकरण से मिड डे मील बनाने वाले कर्मचारियों के रोजगार पर संकट के बादल जैसा दुष्प्रचार करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए शिक्षा मंञी काली चरण सर्राफ ने कहा की स्कूलों को मर्च करने से मिड मील बनाने वालो पर किसी भी प्रकार का रोजगार संकट नहीं आएगा। सर्राफ ने राजसन्दी पंचायत समिति की आठ ग्राम पंचायतो में जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याक सुनकर हाथों हाथ निराकरण भी किए तो कई गम्भीतर मुद्दो को सम्ब धित विभाग में जॉच कर निस्ताोरण के निर्देश दिये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।