बांसवाड़ा में एक महिला ने मां के रिश्ते को किया शर्मसार,
(Bagidora, Banswara) 22 मई को लापता और 23 मई को बांसवाड़ा में पाला मस्जिद में मिली बच्चे की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दस वर्षीय इलियास की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की काॅल डिटेल और अन्य पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी किराएदार अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार कर लिया। लतीफ ने बताया कि घटना से बीस दिन पहले मृतक इलियास ने उन्हें और नूरजहां बानो उर्फ गुड्डी को संदिग्ध हालत में देख लिया था। जिसके बाद इलियास बात बात पर नूरजहां को बात बता दूंगा कहकर परेशान करता था। इसके बाद नूरजहां बानो ने ही उसे इलियास की हत्या करने की बात कही। आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने मृतक की मां नूरजहां बानो उर्फ गुड्डी को भी गिरफ्तार कर लिया है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।