(BIHAR, India)
ध्वस्त हो चुके सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने 1150 करोड़ रुपए की योजना बनाई है। सितंबर के अंत तक इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने दी। इस राशि का आधा हिस्सा राज्य सरकार और आधा केन्द्र सरकार वहन करेगी। राशि का प्रावधान किया जा चुका है। इसके तहत राजधानी में सीवरेज और ड्रेनेज पाइप लाइन, ट्रीटमेंट प्लांट और डिस्चार्ज प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा। सर्वाधिक प्रभावित राजेन्द्र नगर, कंकड़बाग और कांग्रेस मैदान से पानी निकालने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण में इन इलाकों में सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त किया जाएगा। शहरी विकास योजना की राशि भी की जाएगी खर्च मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना की राशि भी राजधानी के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने पर खर्च की जाएगी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राजधानी में 3.5 लाख एमएलडी डिस्चार्ज क्षमता का सिस्टम तैयार किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।