लाखेरी के सरकारी स्कूल में पोषाहार में निकले कीड़े, बच्चों की तबियत बिगड़ी,
(Bundi, Bundi) लाखेरी के भाड़गंवार गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे पोषाहार में कीड़े निकले। खिचड़ी का ये पोषाहार बदबू मार रहा था। इसको विधर्थियों ने नहीं खाया और परिसर में ही फैंक दिया। नासमझी मे कुछ बालको ने पोषाहार खा लिया इससे उनकी तबियत खराब हो गई। इस बात का पता ग्रामिणों को चला तों विधालय पहुॅच कर अध्यापको को खराब पोषाहार दिखाया और नाराजगी जताई। वही दूसरी ओर जब जब जनटीवी संवादाता फिरोज खान ने पोषाहार की हालत देखी तो देखने में आया है कि पोषाहार बनानें की जगह पर बहुत ज्यादा गंदगी और मच्छर हैं। आटे मे किड़े और सब्जीयां और प्याज भी खराब हैं। हैड़ंपम्प के आसपास भी किचड़ जमा हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।