वकीलों का आंदोलन आज 47वें दिन भी जारी,
(Rajasthan, India) न्यायिक भ्रष्टाचार और दो वकीलों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के विरोध में 47वें दिन भी राजस्थान में वकीलों का आंदोलन जारी है। आज रविवार होने और कोर्ट का अवकाश होने के चलते वकील प्रदर्शन से बचकर आगामी रुपरेखा बनाने में जुटे हैं। सेशन कोर्ट मंे हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद ऑल राजस्थान एडवोकेट्स संघर्ष समिति जयपुर के महासचिव संजय व्यास ने बताया कि राजस्थान बंद को सफल बनाने के बाद अब वकीलों की ओर से 26 अगस्त को राजस्थान हाइकोर्ट परिसर में महापड़ाव डाला जाएगा। जिसमें प्रदेश भर के करीब 10 हजार वकील शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में चल रहे न्यायिक कार्य के बहिष्कार के तहत सभी जिला और तहसील स्तर पर भी वकीलों का क्रमिक अनशन जारी रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।