अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी में तोड़फोड़,
(Rajasthan, India) अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में बीती रात एक मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और काॅर्डियोलाॅजी विभाग में तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए परिजनों ने डाॅक्टर्स पर इलाज के दौरान कोताही बरतने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और हालात काबू में किए। हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों में एक युवक के कांच लगने से उसकी नसें फट गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आंतेड़ निवासी प्रभुलाल को हार्ट की बीमारी के चलते गंभीर हालत में जेएलएन अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हंगामे से गुस्साए रेजीडेंट डाॅक्टर्स ने नाराजगी जताई और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।