(AbuRoad, Sirohi)
सिरोही की जेल कारागार में पानी भरने की बात को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें दो कैदी शंभूसिंह और प्रभुलाल घायल हो गए। घायल कैदियों को सूचना के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जेल वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सुबह नौ बजे जेल में रसोई के सामने बनी टंकी से पहले पानी निकालने को लेकर दो गुट अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर आपस में भिड़ गए। जेल अधीक्षक नारायण सिंह देवड़ा ने इस मामले में दोनों गुटों के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।