(Buhana, Jhunjhunun)
झुंझुनूं के लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में आज सोमवती अमावस्या के मौके पर शाही स्नान किया गया। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड में आस्था की डूबकी लगाई। आज 24 कोसीय मालखेत की परिक्रमा का भी समापन हो गया। जिसके साथ ही लोहार्गल में दो दिवसीय मेले की शुरूआत हो गई। जिसका मंगलवार को समापन होगा। पहले दिन रविवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के संगम स्थल पर डूबकी लगाई और दान कर पूण्य कमाया। सोमोवती अमावस के दौरान भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सूर्यकुंड और मेला स्थल पर सादा वर्दी धारी जवानों को तैनात किया गया हैं। आपको बता दें कि शास्त्रों में सोमोवती अमावस और खासकर लोहार्गल स्नान का बड़ा महत्व है...........वही धौलपुर में सोमोवती अमावस के मौके पर श्रद्धालुओं ने तीर्थस्थलों में जाकर पूजा अर्चना की और जलस्रोतों में डूबकी लगाई। जिले का तीर्थराज मचकुंड सरोवर राधे राधे श्याम मिला दे के जयकारों से गूंज उठा और यहां हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सोमोवती अमावस्या के मौके पर सरोवर में यूपी, एमपी और अन्य राज्यों के लोगों ने भी शिरकत की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मचकुंड सरोवर की परिक्रमा भी की और मौनी सिद्ध गुफा में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन में शिरकत की.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।