हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर उदयपुर में वकीलों का बंद,
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर आज उदयपुर आधा दिन बंद है। ये बंद बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से करवाया गया और बंद में शहर के कई संगठनों सहित मजदूर संगठनों ने भी पूरा सहयोग दिया। इस दौरान वकीलों ने सुबह कोर्ट चैराहे पर इकठ्ठा होकर टोलियों के रूप में शहर के अलग अलग हिस्सों में निकले और बाजार बंद करवाए। वकीलों के बंद और प्रदर्शन के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। वकीलों ने अपने आंदोलन के तहत आज सुबह केबिनेट बैठक से पहले शहर में रैली भी निकाली। इस दौरान वकीलों ने शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ की गाड़ी के आगे आ गए और जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने कालीचरण से उदयपुर में हाइकोर्ट की बेंच लाने की मांग सीएम के सामने रखने की मांग की। बाद में पुलिसकर्मियों ने सराफ की गाड़ी के सामने से वकीलों को हटाया। इस दौरान कालीचरण ने कहा कि वो उनकी मांग सरकार तक पहंुचाएंगे और कोशिश करेंगे कि उदयपुर में जल्द से जल्द हाईटकोर्ट बेंच की स्थापना हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।