उदयपुर संभाग को मिल सकती है कई अहम सौगातें, मुख्यमंत्री ले रही है केबिनेट बैठक
(Dhariawad, Udaipur) सरकार आपके द्वारकार्यक्रम के बाद आज उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में केबिनेट की अहम बैठक हो रही है। जिसमें केबिनेट के लगभग सभी मंत्री, मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद है। बैठक में उदयपुर संभाग के लिए राजे सरकार की ओर से कई अहम घोषणाएं की जा सकती है। जिसमें गोगूंदा में महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली मंडी, कपासन में अजवाईन का अलग से यार्ड, उदयपुर मंडी में विशेष वन, उपज यार्ड की सौगात संभाग को मिल सकती है। मुख्यमंत्री राजे को पिछले सात दिन के दौरान एक लाख 31 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई है। जिन पर भी बैठक में चर्चा की जा सकती है कि उन शिकायतों को कैसे दूर किया जाएगा। केबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। जिसमें हाइकोर्ट बैंच की स्थापना सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई और वकीलों ने अपनी मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद वकीलों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। अब अगर सीएम जयपुर जाकर कोई कदम नहीं उठाती है तो वे अपने आंदोलन को उग्र करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री केबिनेट बैठक में आज 16 विभागों के प्रजेंटेशन को भी देखेंगी। केबिनेट की बैठक को देखते हुए कृषि महाविद्यालय के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।