(DELHI, India)
उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में किसी भी सरकार ने 49 दिनों में उस तरह से काम नहीं किया जिस तरह से उन्होंने किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने बिजली, पानी के दाम कम किए और भ्रष्टाचार को कम किया।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘मोदी ने 100 दिनों में क्या किया? महंगाई को रोकने में भाजपा असफल रही है।’’ केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपने मुख्यमंत्री पद को छोड़ने के फैसले पर अफसोस है। इससे उन्हें सीख मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम राजनीति में नए हैं और हमने एक बात सीखी है कि किसी को भी कुर्सी कभी नहीं छोड़नी चाहिए।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।