(MAHARASHTRA, India)
उन्होंने कहा है कि वे खुद को किसी एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रखना चाहते। कल रात राज ने संवाददाताओं को बताया, पूरा राज्य महाराष्ट्र मेरा निर्वाचन क्षेत्र है और मैं अपने आप को किसी एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रखना चाहता। लोकसभा चुनावों में मनसे को मिली भारी हार के बाद, ठाकरे ने घोषणा की थी कि वे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव लड़ेगी। राज ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि यदि उनकी पार्टी चुनावी युद्ध जीत जाती है तो वे मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, लोगों को हमारी पार्टी से बेहद प्रेम और उम्मीदें हैं। यदि जनादेश मनसे के लिए आता है तो मैं नेतृत्व करने में झिझकूंगा नहीं। अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विदर्भ से उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए शहर में आए मनसे प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी इस क्षेत्र में 62 सीटों के लिए 40 से 45 उम्मीदवार उतारेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।