(PUNJAB, India)
सिद्धू पहले कांग्रेस से विधायक थे और बाद में वह शिअद में शामिल हो गए। उन्होंने जस्सी को 46,642 मतों से पराजित किया। चुनाव कार्यालय प्रवक्ता ने बताया कि शिअद ने तलवंडी साबो विधानसभा सीट पर 46,642 मतों से जीत हासिल की। सिद्धू को 71,747 मत मिले जबकि जस्सी को 25,105 मत, आप उम्मीदवार बलजिन्दर कौर को 13,899 मत मिले। निर्दलीय बलकार सिंह को 6,305 मतों से संतोष करना पड़ा। जस्सी हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के संबंधी हैं। इस जीत के साथ शिअद ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।