बिहार विधान परिषद के एक सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी-
(Athmalgola, Patna) बिहार विधान परिषद के एक सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने 25 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी है। राजद के विधान पार्शद रहे गुलाम गौस के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई है। निर्वाचन आयोग के जारी निर्देश में 1 सितंबर से नामांकन कार्य शुरू किया जाएगा और 2 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी । 4 सितम्बर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। आयोग के निर्देश के अनुसार 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 11 सितम्बर को 5 बजे परिणाम भी आ जाएगा। आप को बता दें कि गुलाम गौस के इस्तीफे के कारण 3 जुलाई से यह पद रिक्त है


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।