(AbuRoad, Sirohi)
सिरोही के आंबेश्वर धाम की तलहटी स्थित एनसीसी शिविर में सर्पदंश का कहर जारी है। दो और एनसीसी छात्र सर्पदंश का शिकार हो गए हैं। वही तीन अन्य छात्र इस घटना के खौफ से बीमार हो गए। जिन्हें जिला राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से सर्पदंश के शिकार छात्रों को उदयपुर रैफर कर दिया गया। दो दिन पहले यहीं दो छात्रों की सर्पदंश से मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और अस्पतालों में माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों को शिविर स्थल बदलने और अन्य व्यवस्थाएं करने की बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।