धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में बिजली के बॉक्स में मिली बालिका की लाश
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे के महाराज बाग चौराहे पर स्थि्‍त 11 के.वी. विद्युत बॉक्स में बालि‍का का शव मि‍लने से कस्बे में सनसनी फैल गई। संदिग्ध अवस्था में मि‍ले बालि‍का के शव को लेकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना मि‍लते ही पुलि‍स ने घटनास्थल पर पहुंच कर बालि‍का के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शि‍नाख्त के लि‍ए रखवाया है। बालि‍का के शव के पास मि‍ले मोबाइल के माध्यम से पुलि‍स ने बालि‍का की शि‍नाख्त को लेकर प्रयास तेज कर दि‍ए हैं। मृतक बालिका का सि‍र बुरी तरह जला हुआ था। जि‍सके द्वारा पुलि‍स शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।