उदयपुर में सीएम ने ली कैबिनेट की बैठक ..... राजे सरकार ने लिए कई अहम फैसले
(Dhariawad, Udaipur) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में केबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में केबिनेट के लगभग सभी मंत्री, मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उदयपुर संभाग के लिए राजे सरकार की ओर से कई अहम फैसले किए गए हैं। बैठक के बाद अधिकारियों ने सीएम को प्रजेन्टेशन दिया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जयपुर के पृथ्वीराज नगर के नियमन की दरें तय हो गई हैं साथ ही सरकारी कर्मचारी की प्रोवेशन की अवधि दो साल से घटाकर एक साल कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।